- कुत्ते की ताक में शीशे से टकराया गुलदार
- नैनीताल – ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर पहुंचे गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया, लेकिन कमरे का शीशा बन्द होने के कारण कुत्ते की जान बच गई। मोबाइल से बनाए वीडियो में गुलदार नजदीक से भागता नजर आया।
नैनीताल में मल्लीताल के बारहपत्थर क्षेत्र स्थित हांडी मांडी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी में कार्यरत संपत्ति अधिकारी कुलदीप सिंह का घर है। कुलदीप ने एक कुत्ता पाल रखा है। उनके पड़ोसी ने भी एक कुत्ता पाला है। उनके मोहल्ले से लगे जंगल से अक्सर गुलदार निकलकर आ जाते हैं। आज सवेरे छह बजे दो गुलदार कुत्ते का शिकार करने उनके घर पहुँच गए। सी.सी.टी.वी.में गुलदार देख पड़ोस में रहने वाले रंगकर्मी मंजूर हुसैन के पुत्र साऊद हुसैन ने बाहर निकलकर वीडियो बनाया।
एक गुलदार वहां से वापस निकल गया और दूसरा कुलदीप की सीडी चढ़कर कुत्ते की ताक पर बैठ गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद गुलदार कमरे में मौजूद कुलदीप के कुत्ते पर झपट गया। बीच में शीशा होने के चलते वो शीशे से टकरा गया और कुत्ते तक नहीं पहुँच सका। कुछ समय इंतजार करने के बाद वो वयस्क गुलदार जंगल की तरफ निकल गया। दूर से अपने घर की बालकनी से वीडियो बना रहे साऊद ने नजदीक से निकलते गुलदार का वीडियो भी बना लिया। गुलदार तेजी से जंगल में विलुप्त हो गया ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
