Haldwani News- शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर डी0 एल0 वर्मा कोतवालए कोतवाली लालकुँआ ने छात्र.छात्राओं को समाज में व्याप्त नशे के दुष्प्रभावों एवं बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्र.छात्राओं को इन अपराधों से सम्बंधित कानूनों एवं सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज में बढ़ रहे नशे तथा उससे हो रहे नुकसानों के प्रति छात्र.छात्राओं को जागरूक किया और छात्र.छात्राओं से कि अपील की यदि कोई उन्हें ड्रग्स लेने के लिए प्रेरित करता है तो उसकी जानकारी अपने अभिभावकों एवं पुलिस को दें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर 1930 नंबर पर शिकायत करने की अपील की।

साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र.छात्रा किसी भी अज्ञात व्यक्ति के
झाँसे में या सोशल साइट्स के माध्यम से दिए गये ऑफर्स के लालच में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम एवं रैलियां आसपास के क्षेत्रों में आयोजित करने की अपील की। छात्र.छात्राओं द्वारा भी मुद्दे से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर कोतवाल सर द्वारा दिया गया। विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट जी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी को कानून एवं नियमों की जानकारी होगी जिससे वे एक जागरूक नागरिक बन सकेंगे। कार्यक्रम में एस
आई कृपाल सिंह चौकी इन्चार्ज हल्दूचौड़ए, एस आई त्रिभुवन सिंह अधिकारी चौकी हल्दूचौड़, सुखजिन्दर सिंह कोतवाली लालकुँआ, विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
