Haldwani News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में एक पूर्व फौजी की मौत हो गई घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है दिवाली के मौके पर हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया है।
रविवार की सुबह हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में घर से ड्यूटी के लिए निकले एक पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत हो हो गई । पुलिस शव कब्जे में लेने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हिम्मतपुर नकायल गौलापार निवासी भुवन चंद्र भट्ट (48) फौज से रिटायर थे। वर्तमान में वह वन विभाग में डेलीवेज में काम करते थे। उनकी ड्यूटी हैड़ाखान गेट के पास वन विभाग की चौकी में थी हैं। रविवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले। गौलापार सीआरपीएफ कैंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायलावस्था में एंबुलेंस 108 से एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
