Haldwani News: दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आनन फानन में घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की और आ रही थी जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैलपड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह निवासी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि मृतक कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई है।

इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों कार्य में आमने-सामने टक्कर हुई है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
