- चोरी का लीसा चोरी छुपे बेचने का कर रहा था काम, SOG/काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार और कोशिश की नाकाम,
दीपावली पर्व के दृष्टिगत चल रही सघन चैकिंग के दौरान एसजी और काठगोदाम पुलिस ने 60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करते हुए 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल में दीपावली पर्व के दृष्टिगत *संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की तथा बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग हेतु* सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है। जिसके बाद से *जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है,* तथा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में *दिनांक 01.01.2024* को *श्री प्रकाश चंद्र* एसपी सिटी हल्द्वानी तथा *श्री नितिन लोहनी* सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा* थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में *एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौर* एवं काठगोदाम पुलिस टीम मय द्वारा चैकिंग के दौरान आइटीबीपी ट्रांजिट कैंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने नैनीताल रोड काठगोदाम से *डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह* निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष को वाहन संख्या UK19 CA 1346 अशोका लीलेंड बड़ा दोस्त, में *60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।*
उक्त के विरुद्ध *थाना काठगोदाम* में मुकदमा अपराध संख्या 114/2024 धारा 26/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी
डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष
बरामदगी
60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन
पूछताछ में बताया
पुलिस द्वारा लीसे के कागजाद मांगे जाने पर अभियुक्त कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया, बताया कि वह चोरी का लीसा लेकर आता है जिसे पुलभट्टा से आगे किसी व्यक्ति को बेचता है, पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस टीम-
1 उ0नि0 संजीत राठौर
(प्रभारी SOG)
2 उ0नि0 मनोज कुमार
(चौकी प्रभारी खेड़ा)
3 कानि0 करतार सिंह
4 कानि0 संतोष सिंह
5 का0 राजेश बिष्ट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : ADM ने 11 लोगों पर लगाया दो लाख 35 हजार का जुर्माना
उत्तराखंड: प्रशासन ने त्रिभुवन चौहान सहित 52 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई की कही बात
देहरादून : समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिन संग्रह अमीनों की वसूली जनपदीय औसत से कम है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए :DM
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर: धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, इन फैसलों पर लगी मुहर !
नैनीताल : (बड़ी खबर) DM ने जारी किया दो दिन का अवकाश
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल ने दिए निर्देश, अधिकारी जनता का विश्वास जीतकर करें काम
देहरादून :(बड़ी खबर) सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण, सभी गढ़वाल भेजे गए, SIT का भी गठन
उत्तराखंड के वीर हवलदार जगदीश दुबे को मिला सेना मेडल, आतंकवादी को किया था ढेर
उत्तराखंड : यहाँ 12 साल का बच्चा स्मैक के साथ पकड़ा गया, नशा तस्करी में मासूमों का इस्तेमाल 
