हल्द्वानी- एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। यहां रामनगर- कालाढूंगी हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि बडा भाई मामूली रूप घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को वीरपाल (22) पुत्र राम सिंह निवासी भगवनपुर जसपुर अपने बडे भाई अंकुश के साथ बाइक से हल्द्वानी से घर लौट रहा था।

इस दौरान कालाढूंगी- रामनगर हाईवे पर शाम करीब 4:30 बजे गैंबुआ बैलपड़ाव में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में वीरपाल के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बडा भाई अंकुश को मामूली चोट आई। इधर अज्ञात वाहन का चालक टक्कर मारने के बाद मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
वहीं बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज कृष्ण गिरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उत्तराखंड की सहकारिता को लेकर अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, जानें क्या हुई चर्चा
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना 
