हल्द्वानी: परिवहन विभाग परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ इन दोनों अभियान चला रखा है जिसके तहत गुरुवार को भी परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी रहे एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट के साथ आर०आई (तकनीकी) अजय कुमार गुप्ता के साथ सड़क पर चेकिंग के दौरान मौक़े पर ही फिटनेस चेक की गई।
जिसमें . रामपुर रोड, गौला पार लालकुआं क्षेत्र में 55 वाहनों की मौक़े पर टेक्निकल जाँच की गई जिसमें 3 स्कूल बस व एक ट्रक का चालान स्पीड गवर्नर काम करता नहीं पाया गया जिसमें चलान किया गया और फिटनेस पर कार्यवाही की जाएगी .ऑटो, ट्रक , छोटा हाथी की भी चेकिंग की गई जिसमें रिफ़्लेक्टर ना होने पर ६ , लाइट ख़राब होने पर ९, प्रेशर हॉर्न पर २, क्रैश गार्ड पर २ , ऑटो में एक्स्ट्रा सीट होम पर ४, साइड मिरर ना होने पर १ आदि में चालान किए गए .कुल 17 चालान किए गए . उपरोक्त सभी वाहनों के चालान निस्तारण से पहले पुनः फिटनेस जाँच की जाएगी.।
जॉइंट चेकिंग अभियान समय समय पर कराया जाएगा .
आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि परिवहन नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा जो भी वाहन परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
