हल्द्वानी- अब चालान छुटाने नहीं जाना पड़ेगा काठगोदाम, शहर में यहां होगा चालानो का निस्तारण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर अब तक सीपीयू और पुलिस द्वारा चालान किए जाने पर लोगों को काठगोदाम यातायात चौकी में 8 किलोमीटर दूर चालान जमा करने जाना होता था लेकिन अब पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के तृतीय तल में भी जनता की सुविधा हेतु ट्रैफिक सैल का शुभारंभ किया गया। जनता द्वारा लगातार यह समस्या बताई जा रही थी कि हल्द्वानी में सीपीयू एवम् यातायात सैल द्वारा चालान करने पर निस्तारण हेतु उन्हें काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता है।

शहर से दूर होने के कारण काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में भी ट्रैफिक सैल हल्द्वानी का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यालय में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण के साथ–साथ ट्रैफिक आई एप के चालानों का भी निस्तारण किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ad

कार्यक्रम के दौरान हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दान सिंह मेहता, वाचक एसएसपी नैनीताल तथा यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें