हल्द्वानी: (National Games) असम से जीता मैच तो उत्तराखंड ने दिल, खचाखच भरा रहा स्टेडियम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी National Games में असम से जीता मैच तो उत्तराखंड ने दिल, खचाखच भरा रहे स्टेडियम

हल्द्वानी : हल्द्वनी के गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आज उत्तराखंड और असम के बीच मेंस फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, लेकिन जीत अंत में असम की हुई। असम ने यह मैच एक गोल से जीता, और एक बार फिर से उत्तराखंड की टीम को निराशा हाथ लगी है। आज खचाखच भरे दर्शकों के बीच हुए इस मैच में असम और उत्तराखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ में असम की टीम ने गोल करके शुरुआती बढ़त बना ली थी, उत्तराखंड की टीम को कई बार गोल करने की मौके मिले लेकिन किस्मत में उनका साथ नहीं दिया,

अच्छे डिफेंस के दम पर असम की टीम ने उत्तराखंड की टीम को एक गोल से मैच हरा दिया है। असम के खिलाड़ियों ने पत्रकारों से बात करते हुए उत्तराखंड की टीम की जमकर तारीफ की और उनकी खेल के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की टीम ने उनके साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि उत्तराखंड इतना बेहतर खेलेगी, उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड और खेलों का आयोजन करने वाले मैनेजमेंट और खेल विभाग सहित प्रशासन की जमकर तारीफ की है, खिलाड़ियों ने कहा यहां की व्यवस्थाओं से वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं उत्तराखंड के अंदर आकर वह सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें