हल्द्वानी- उत्तराखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनपद नैनीताल में भी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है हल्द्वानी शहर में कोरोना की रोकथाम के लिए इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर पांच नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए , इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख़्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गयी है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया शहर में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए सैंपलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को सैंपलिंग के दौरान लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शहर के पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें नवभारत टैंट हाउस के पास राजपुरा, पंचशील कालोनी फेज-2 पीलीकोठी हल्द्वानी, गंगा इंक्लेव निकट महिला डिग्री कालेज, एकता विहार आरके टैंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा व कपिल विहार निकट पनचक्की चौराहा दमुवाढूंगा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। अगले आदेशों तक क्षेत्र में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। क्षेत्र में सेनेटाइजेशन भी किया जा रहा है।

बता दें कि शहर में अब तक 15 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें से दो कंटेनमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 13 कंटेमेंट क्षेत्र अस्तित्व में हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 


