हल्द्वानी – बरेली सिटी-लालकुआं के बीच तीन जून से विशेष डेमू ट्रेन का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को रेलवे ने इसकी समय सारणी जारी कर दी है। यह ट्रेन बरेली सिटी-लालकुआं के बीच नौ स्टेशनों पर ठहराव लेगी। 129 किमी की दूरी 2:10 घंटे में तय करेगी। बता दें कि बरेली-रोजा, बरेली-मुरादाबाद और बरेली-काशीपुर के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। इससे रोजाना अप डाउन करने वाले यात्रियों का सफर आसान हुआ है।
इज्जतनगर मंडल की ओर से बरेली-लालकुआं, बरेली-कासगंज के बीच मेमू और डेमू ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से बरेली सिटी-लालकुआं डेमू ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिल गई है। तीन जून से इस ट्रेन का संचालन होगा, लेकिन एक जुलाई को समय सारणी बदल दी जाएगी।
05401 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष डेमू ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 8:25 बजे चलने के बाद इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनियां, रिछा रोड, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 10:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05402 लालकुआं-बरेली सिटी विशेष ट्रेन लालकुआं से अपराह्न 3:50 बजे चलने के बाद शाम 6:10 बजे बरेली सिटी आएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
