Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में कहीं धूप तो कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं सतही हवाएं चलने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
- आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार दो जून को उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने से की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में झोंकेदार हवाओं और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार कोदेहरादून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
