उत्तराखंड – रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां देवर ने अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया है। मामला चम्पावत जनपद के लोहाघाट के बारकोट ब्लॉक के एक गांव से पीड़ित विधवा के भाई के तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया बाराकोट के गांव की विधवा महिला के द्वारा अपने देवर त्रिभुवन चंद्र पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया थाना प्रभारी ने बताया महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर त्रिभुवन चंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक महिला के पति की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी तब से वह अपने सास ससुर के साथ रहती है।
महिला के दो बच्चे हैं महिला के द्वारा बार-बार पेट दर्द होने की शिकायत पर उसके ससुर महिला को शुक्रवार को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच कर महिला को 5 महीने की गर्भवती बताया तथा टनकपुर थाने को सूचना दी जिसके बाद टनकपुर पुलिस ने मामले को लोहाघाट पुलिस को सौप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर के भी दो बच्चे हैं और वह पेशे से गाड़ी चालक है।
आरोपी देवर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार व झूठा बता रहा है उसके द्वारा थाने में डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है विधवा महिला का मेडिकल कराया गया है जहां 5 महीने की गर्भवती पाई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
