Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता – खटीमा हाईवे पर पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाती दो युवतियों को डंपर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पचपेड़ा के पूर्व प्रधान की पुत्री की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ा भटटा के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह करनावल की 26 वर्षीय पुत्री मंजीत कौर बिडोरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बलबंत सिंह की पुत्री 23 वर्षीय सुनीता कौर के साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों रोज की तरह शनिवार तड़के घर से खटीमा नेशनल हाईवे पर दौड़ लगाने के लिए निकली थी। डियोढ़ी मोड़ के पास हाईवे होटल के सामने सितारगंज की ओर से आ रहे डम्पर ने दोनों को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से मंजीत कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसकी सहेली सुनीता कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका मंजीत कौर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरान हो गया। पुलिस अज्ञात डम्पर चालक की तलाश कर रही है। वहीं घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। डंपर से हुए हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
