हल्द्वानी- Kumaoni Song: उत्तराखंड के संगीत जगत में एक के बाद एक लोककलाकारों ने धूम मचा रखी है। वही कई लोकगायिकाओं ने संस्कृति को संवारने का काम किया है।उन्हीं में से एक लोकगायिका का है हेमा आर्य। उनके कई गीत इन दिनों खूब धूम मचा रहे हैं। आज उनका नया गीत रजुवा पधाना रिलीज हुआ है। जिसे सुनकर आप भी थिरकने लगेंगे। यह गीत उनके यू ट्यूब चैनल हेमा आर्य पर रिलीज हुआ है, जिसे आप यूट्यूब में जाकर सुन सकते है। नीचे लिंक पर क्लिक कर सुन सकते है।
बता दें कि इससे पहले इससे पहले लोकगायिका हेमा आर्य कई गीत गा चुकी है। उनका गीत शिबुवा लौंडा भी लोगों ने खूब पसंद किया। अब उनका नया गीत रजुवा पधाना रिलीज हुआ है। इस गीत को वरिष्ठ पत्रकार जीवन राज ने लिखा है। जो लगातार एक से बढ़कर एक गीत लिख रहे हैं उनके गीतों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गीत में कुमाऊं के मेलो की सुंदर रचना की है जो हमारी लोक संस्कृति और तीज त्यौहारों की याद दिलाता है। जबकि गीत में संगीत सागर शर्मा ने दिया है। जो अभी तक कई सुपरहिट गीतों में म्यूजिक दे चुके हैं। सागर शर्मा के शानदार म्यूजिक से सजा यह गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जो उनके कमेंट से देखे जा सकते है। रजुवा पधाना गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लोकगायिका हेमा आर्य ने बताया कि जल्द ही उनके कई और गीत लोगों को सुनने को मिलेंगे। वह जल्द झोड़ा-चंचारी और न्योली भी लेकर आ रही है जो लगातार विलुप्त हो रही है। हेमा आर्य अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। आप भी सुनिए उनका नया गीत रजुवा पधाना।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन
उत्तराखंड: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा को सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट काउंटडाउन शुरू: बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट
हल्द्वानी : प्राधिकरण ने पत्रकार 11 को हराया, 5 मैच की सीरीज में एक एक की बराबरी
उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, भक्ति में डूबा हरिद्वार 
