हल्द्वानी- यहां सीपीयू दरोगा द्वारा व्यापारी के साथ अभद्रता किये जाने के मामले ने पकड़ा तूल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- हल्द्वानी में सीपीयू का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है, आए दिन यातायात के नियमों की आड़ में आमजन को सीपीयू परेशान कर रही है, वही आज हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे के पास सीपीयू के दरोगा जी ने व्यापारी के साथ बदतमीजी कर दी, जिसके बाद शहर के व्यापारियों ने एसएसपी पंकज भट्ट से भी मुलाकात की, व्यापारी जगमीत सिंह उर्फ मीती के साथ सीपीयू के दरोगा ने कालाढूंगी चौराहे के पास बत्तमीजी की है।

व्यापारी जगमीत सिंह ‘मीती’ का कहना है कि वह मोबाइल फोन पर बाइक चलाते समय बात कर रहे थे कि सीपीयू के दरोगा ने उनको रोक लिया, क्योंकि यातायात के नियमों का उन्होंने उल्लंघन किया था, व्यापारी का आरोप है कि इस दौरान सीपीयू के दरोगा ने उनके साथ गलत व्यवहार में बात की, जोकि उनके भावनाओं को काफी आहत कर गई, ऐसे में आज सभी व्यापारियों ने सीपीयू के दरोगा के खिलाफ एक शिकायती पत्र दे दिया है। इस पूरे मामले में एसएससी पंकज भट्ट ने एसपी सिटी हरबंश सिंह को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें