- पाने को ही प्रेम कहे जग की ये है रीत.!!, प्रेम का अर्थ समझायेगी हर्षिका-कान्हा की प्रीत.!!
हल्द्वानी: कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है…पर हल्द्वानी की हर्षिका की कहानी थोड़ी अलग है…यहां उसे प्यार भी हुआ तो सृष्टि के पालनहार कृष्ण भगवान से..और हां आज उसकी शादी भी उसी पालनहार से हो गई जिसे वो पिछले 15 सालों से अपने दिल में छुपाई बैठी थी। आज सुबह साढे़ दस बजे गाजे-बाजे के साथ बारात आई, वरमाला और फेरे हुए, लोगों ने शादी की दावत में प्रतिभाग किया और वधु हर्षिका को आर्शीवाद दिया साथ ही शगुन का टीका लगाया।
प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से सटे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पूरन चंद्र पंत की 21 वर्षीय पुत्री हर्षिका बचपन से दिव्यांग है। इस युवती के चेहरे की कांति देखते ही बनती है, उसके शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं करता, अपने दैनिक कार्यों के लिए भी उसे दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन यकीन मानिए एक बार आप उसका दमकता चेहरा देख लेंगे तो आपके सारे तनाव स्वत: गायब हो जाएंगे। भगवान श्री कृष्ण को दिल से अपना सर्वस्व मान चुकी इस युवती ने आज वृंदावन से लाई गई श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ सात जन्मों तक साथ रहने के सात वचन लिए औरकान्हा के नाम का सिंदूर अपनी मांग में धारण किया।
वहीं इस मौके पर किसने क्या कहा आप भी सुनिए और साक्षी बनिए इस ऐतिहासिक शादी का…जहां केवल प्यार ही प्यार है और ईश्वर से इस प्रेम को जो भी आप नाम देना चाहें…हम तो इसे प्रीत ही कहेंगे जिसे उसकी मंजिल मिल गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
