हल्द्वानी- माउंटेन साइकिलिग करने वाले साइकिलिस्ट के लिए अच्छी खबर है कुमाऊँ मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 19 मार्च को 42 किलोमीटर लम्बी माउंटेन साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली काठगोदाम रेलवे स्टेशन से होते हुए भीमताल टीआरसी पर समाप्त। साइकिल रैली का रूट काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कैलाश द्वार रानीबाग, अमृतपुर, भौर्सा, बानना, बासा, जंगलिया गांव, दोबाटी होते हुए पर्यटक आवास गृह भीमताल तक होगी।
कुमाऊँ मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस माउंटेन साइकिल रैली को जिला प्रशासन नैनीताल पुलिस, सूचना विभाग और पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जीएम एपी बाजपेई ने बताया कि माउंटेन साइकिलिस्ट के लिए यह एक अच्छा अवसर है कि उन्हें साइकिलिंग के लिए नया ट्रैक मिलेगा और इस रैली का उद्देश्य माउंटेन बाइकिंग, पर्यटन को बढ़ावा, सेफ़ राइडिंग का मैसेज देना है। रैली 19 मार्च को सुबह 6:30 काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और भीमताल टीआरसी में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस माउंटेन साइकिल इन रैली में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक साइकिलिस्ट इस https://tinyurl.com/Shivalik-Trails फार्म को भर कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।Contact: 8218604312, 9811805022


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 

