हल्द्वानी- यहां मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र में भरी बाजार से लेब्रा जाति का डॉगी चोरी होने की घटना सामने आई है, गजब की बात यह है कि यह पूरी घटना cctv में कैद हो गई है, हालांकि परिजन और पुलिस कुत्ते की तलाश कर रहे हैं। कुत्ते के मालिक द्वारा उसे अपनी बेटी के जन्मदिन पर गिफ्ट दिया गया था लिहाजा, डॉगी चोरी हो जाने के बाद बेटी का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को शाम को 7:23 पर मंगल पड़ाव कांता होटल के ठीक सामने गली नंबर 8 निवासी रमन लोशाली का 5 महीने का लेब्रा प्रजाति का डॉग उनके साथ ही पीछे पीछे बाजार आया और वापसी में उनके साथ घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने डॉगी की तलाश शुरू की लेकिन डॉगी कहीं नहीं मिला।
रात भर डॉगी की तलाश करने के बाद जब सुबह तक डॉग वापस नहीं आया तो परिजनों ने मंगल पड़ाव पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी तलाशी जिसमें पूरन एंड संस के यहां किताबें लेने आए दो लोग सीसीटीवी में कुत्ते को पकड़कर जबरदस्ती ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रमन लोशाली ने बताया कि उनके द्वारा लगातार खोजबीन करने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज मिला तो उन्हें यकीन हो गया कि उनका डॉग कोई चोरी कर कर ले गया है।
फिलहाल परिजन भी सीसीटीवी की मदद से कुत्ता चोरी करने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं इसके अलावा रमन लोशाली ने लेब्रा प्रजाति के इस ब्लॉग को अपनी बेटी के जन्मदिन पर गिफ्ट किया था लिहाजा बेटी का भी उनका पैट एनिमल चोरी जाने की वजह से रो रो कर बुरा हाल है। और बेटी पिता से बार-बार उसी डॉगी को वापस लाने की जिद कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 
