नई दिल्ली– आईपीएल के 15वें सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा टिहरी जिले के मूल निवासी आयुष बडोनी की हो रही है। आयुष ने लगातार चौथी पारी में लखनऊ के लिए कमाल किया है। पहले मैच में फिफ्टी बनाने के बाद आयुष बडोनी को जो आत्मविश्वास मिला है, उसका वो पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं।
दिल्ली के खिलाफ लखनऊ को जीत के लिए 150 रनों की दरकार थी। आयुष जब बल्लेबाजी करने उतरे, तब लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 गेंद पर 5 रन बनाने थे। भले ही रन अधिक नहीं थे और सामने क्रुनाल पांड्या भी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन इस तरह के क्लोज़ मैच कब पलट जाए… कोई कह नहीं सकता। दिल्ली के सीनियर गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने पहली गेंद पर कोई रन दिया। इसकी अलगी गेंद में आयुष ने रूम बनाया और चौका जड़ दिया। सबसे खास बात ये रही कि आयुष बडोनी के चहरे पर कोई हावभाव नहीं होता है। अंतिम गेंद पर 22 साल के युवा बल्लेबाज छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 3 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
लखनऊ की यह आईपीएल 2022 के 4 मैचों में (IPL 2022) तीसरी जीत है। बता दें कि इस दिल्ली के खिलाफ आयुष ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा.. उसी दिल्ली टीम के लिए वह घरेलू क्रिकेट में शिरकत करते हैं। आयुष 4 पारियों में अब तक 2 बार नाबाद रहे हैं और दोनों बार टीम के लिए विजयी रन भी बनाए है। आयुष बडोनी मैच दर मैच लखनऊ टीम का भरोसा जीत रहे हैं। पहले मैच के बाद ही कप्तान केएल राहुल ने उनकी तुलना एबीडिविलिर्स से की थी। वहीं उनका कंपोज़न देखकर कई क्रिकेट फैंस उन्हें धोनी भी बोल रहें जो लगातार टीम के लिए मैच खत्म कर रहे हैं और नाबाद भी रह रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

