हल्द्वानी: गैंग रेप का आरोपी सचिन पहुंचा थाने, बोला साहब भेज दो जेल,तीनो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी:मुखानी थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में छह अप्रैल को दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. एक आरोपी सचिन मंगलवार को मुखानी थाना पहुंचे अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को समर्पण कर दिया.जिसके बाद विवेचक से उसने गिरफ्तार करने और जेल भेजने के लिए कहा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गैंगरेप के मामले में पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है
मुखानी पुलिस ने बताया कि दसवीं की छात्रा के साथ 6 अप्रैल को बैंकट हॉल में हल्द्वानी निवासी राहुल नाम का युवक पिथौरागढ़ निवासी अपने तीन दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. डर की वजह से छात्रा ने यह बात घर वालों को नहीं बताई पिता को 16 अप्रैल को शक हुआ तो पूछने पर उसने पूरी बात बताई और शिकायत लेकर थाने पहुंचे जहां तत्काल ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए मुख्य आरोपी छात्रा के दोस्त राहुल को 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि राहुल के दोनों दोस्त सचिन और दिव्यांश फरार चल रहे थे.रविवार को दिव्यांश को पुलिस तारीख कर चुकी है तो वहीं तीसरा आरोपी सचिन फरार चल रहा था जो थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया.
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जल्द इस मामले में न्यायालय में चारसीट दाखिल कर आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 

