हल्द्वानी: प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से श्री गणेश महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 से 18 सितंबर तक प्राचीन श्री राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
समिति के कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 11 बजे गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसी दिन शाम 7 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा।
15 सितंबर को शाम 7 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अगले दिन 16 सितंबर को शाम 7 बजे राधावास ग्रुप की ओर से भजन संध्या होगी।
16 सितंबर को ही सुबह 10 बजे से विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। समिति ने लोगों से इस सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
17 सितंबर को दोपहर 1 बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों शिव कपूर और अमित आशवानी ने बताया कि इस बार गणेश महोत्सव के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता, जनसेवा और युवाओं की प्रतिभाओं को मंच देने का संदेश दिया जाएगा।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में संरक्षक प्रदीप बिष्ट, शिव कपूर, अमित आशवानी, दिनेश अग्रवाल, दीपू, अन्नू अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, पद्म पाल, मनीष पाल, विपिन साहू, दीपांशु शर्मा, राजेश जायसवाल, सन्नी कपूर, राजेश साहू समेत समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
