Haldwani – हल्द्वानी में गौलापार क्षेत्र के एक पूर्व सैनिक को भलाई करने की अनोखी सजा मिली है। दरअसल गौलापार क्षेत्र में 19 नवंबर को एक महिला पेड़ से गिर गई, गंभीर अवस्था में पास में ही रहने वाले पूर्व सैनिक रिटायर सुबदार मेजर नारायण सिंह बोरा द्वारा महिला को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाना महंगा पड़ गया।
दरअसल महिला की गंभीर हालत को देख तेजी से कार चलते हुए पूर्व सैनिक अस्पताल को निकले तो काठगोदाम में सीपीयू द्वारा पूर्व फौजी का तेज कार चलाने को लेकर ऑनलाइन चालान कर दिया गया। ऑनलाइन चालान भरने तक कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन पूर्व फौजी का जब लाइसेंस भी 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया तो पूर्व सैनिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई ।
शनिवार को कोतवाली पहुंचे पूर्व सैनिक संगठन के लोगों ने कहा कि उन्हें देश सेवा और लोगों की सेवा के लिए सेना में प्रशिक्षण दिया जाता रहा है यहां भी वह लोगों की मदद ही करते हैं महिला को अस्पताल पहुंचने के लिए कार तेज चलाने पर सीपीयू द्वारा चालान किया गया यहां तक तो सब ठीक है चालान की रकम भी जमा कर दी लेकिन लाइसेंस 3 महीने तक जप्त किए जाने को लेकर उनको आपत्ति है, अब पूर्व सैनिको ने एडिशनल एसपी से मुलाकात कर लाइसेंस जप्त न किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस इसे ऑनलाइन चालान का हवाला देकर खुद को असमर्थ बता रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र 
