रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में प्रशासन ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बच्ची की शादी रुकवा दी। सूचना मिलने पर एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और विवाह की तैयारी को तत्काल रोक दिया गया।
प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में एक नाबालिग का निकाह कराए जाने की सूचना मिली थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया और फिर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया। यहां उसकी काउंसलिंग कराई गई और मेडिकल परीक्षण के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया…जहां उसकी देखभाल की जा रही है।
एसडीएम ऋचा सिंह ने परिजनों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है और दोबारा ऐसा प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं जिले में एक अन्य मामले में पुलिस ने नाबालिग के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में दो किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
