देहरादून। उत्तराखंड में ग्राम पंचायत स्तर पर लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। राज्य में अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित सैकड़ों सीटों को अब सामान्य श्रेणी में बदले जाने की तैयारी है।
पंचायतीराज निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है…जिसमें बताया गया है कि दो बार चुनाव होने के बावजूद ग्राम पंचायत सदस्यों के 3846 पद अब भी खाली हैं। इनमें से अधिकांश सीटों पर किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया…जिसके चलते ये पद रिक्त रह गए।

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अधिकांश पदों पर प्रतिनिधि चुने गए…लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य के हजारों पद खाली रह गए। इसके बाद उपचुनाव भी कराए गए, फिर भी बड़ी संख्या में सीटें नहीं भर सकीं।
अब इन पदों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित कर तीसरी बार चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। हालांकि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को यथावत रखा जाएगा।
इस बीच एक और चिंताजनक स्थिति सामने आई है जहां 33 ग्राम प्रधान ऐसे हैं, जो चुनाव जीतने के बावजूद अब तक शपथ नहीं ले पाए हैं। इसका कारण ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होना बताया जा रहा है…जिससे पंचायतों का गठन ही नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश में कुल 7817 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से कई अभी भी अधूरी स्थिति में हैं। अधिकारियों का मानना है कि सीटों को सामान्य किए जाने से चुनाव प्रक्रिया में तेजी आएगी और स्थानीय प्रशासन मजबूत होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
