हल्द्वानी – केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आयेंगे कल हल्द्वानी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • अजय भट्ट की बेटी को आशीर्वाद देने 26 को हल्द्वानी आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट का विवाह 27 नवंबर को है। इससे एक दिन पहले 26 को महिला संगीत का कार्यक्रम आर्डन प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल परिसर लामाचौड़ में रखा गया है।

इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित अजय भट्ट के आवास पर सुनीति को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। रक्षामंत्री के आगमन को लेकर पुलिस, प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्य कैबिनेट के कई मंत्रियों के भी पहुंचने की संभावना है। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था आदि को लेकर बैठक हो चुकी है। इसमें कितनी फोर्स लगेगी सभी बातों का आकलन कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें