देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित न करने के निर्णय का व्यापक स्वागत किया गया है। इस फैसले पर चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंसियों और अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय आस्था के सम्मान के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मजबूती देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य चारधाम यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं…ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार और व्यापार को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर चारधाम से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कपाट खुलने के मौके पर आमंत्रित किया और यात्रा से जुड़े व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
सरकार के इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों, होटल उद्योग और परिवहन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
