मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी। शहर के प्रमुख मंगल पड़ाव से रोडवेज के मध्य चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। लंबे समय से यह कार्य ठप पड़ा हुआ था, लेकिन अब नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी के प्रयासों के चलते काम ने रफ्तार पकड़ ली है।
इसी क्रम में शुक्रवार को सरस मार्केट के सामने दो भवन स्वामियों द्वारा अपने भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया गया कि इस क्षेत्र में एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) के सहयोग से नाले का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार हल्द्वानी ने मंडी से तीनपानी के मध्य चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। पूर्व में दिए गए 15 दिन के नोटिस के अनुपालन की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित 15 दिन की अवधि पूर्ण होने के बाद लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
