हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान’ के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं…बल्कि एक स्वस्थ और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब नशे को ‘ना’ कहकर जीवन को ‘हाँ’ कहने का संदेश दे रहा है।

उन्होंने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि यह धीरे-धीरे समाज को खोखला कर रहा है और सबसे ज्यादा युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक बार इसकी गिरफ्त में आने के बाद बाहर निकलना बेहद कठिन हो जाता है…जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर राज्य सरकार इस दिशा में मिशन मोड में कार्य कर रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ जैसे प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें…ताकि ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड’ का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
