हरिद्वार। गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। नदी के बीच बने टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते हुए इस रेस्क्यू अभियान ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सप्तऋषि घाट पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और कई लोग बीच में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जल पुलिस, पीएसी, फ्लड टीम और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

इस दौरान कबीर कुटीर घाट क्षेत्र में भी गंगा के बीच बने टापू पर स्नान कर रहे श्रद्धालु तेज बहाव के कारण फंस गए थे। मौके पर पहुंची टीमों ने बोट और राहत उपकरणों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू अभियान में कुल 21 लोगों को बचाया गया…जिनमें 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। ये सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें और नदी के बीच टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
