लोकधुनों की झंकार से गूंजा हल्द्वानी — आरएस राइजिंग ने पेश किया “झुमका”
कुमाऊं की लोकसंस्कृति को समर्पित लोकगीत “झुमका” के परिचय कार्यक्रम में कलाकारों ने बाँधा समां
हल्द्वानी। कुमाऊं की लोकसंस्कृति को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से आरएस राइजिंग द्वारा आज बीकानेर रेस्टोरेंट, हल्द्वानी में लोकगीत “झुमका” का भव्य परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह गीत पहले ही रिलीज़ हो चुका है, लेकिन आज का आयोजन मीडिया, स्थानीय कलाकारों और संगीत प्रेमियों के बीच इसके सांस्कृतिक महत्व और रचनात्मक यात्रा को साझा करने के लिए किया गया। कार्यक्रम में गीत की निर्माण प्रक्रिया, संगीत संयोजन और इसकी लोकधुनों की गहराई पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य कलाकार श्वेता मेहरा ने कहा कि “झुमका” सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि कुमाऊं की आत्मा की अभिव्यक्ति है। इस गीत के माध्यम से हमने अपनी लोकसंस्कृति की उस खूबसूरती को दुनिया तक पहुँचाने का प्रयास किया है, जो अब भी हमारे गाँवों, मेलों और त्योहारों में बसी है।
उन्होंने आगे कहा कि आज के युवा जहां आधुनिक संगीत से जुड़ रहे हैं, वहीं ऐसे गीत लोकसंगीत को एक नई पहचान देने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर पंकज रावत, इन्दर आर्या, विरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक दानी, संजय रावत, तुषार बिष्ट और देवेंद्र नेगी सहित कई स्थानीय कलाकार और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन टीम आरएस राइजिंग द्वारा किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
