- रामनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल
रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बन्नाखेड़ा इलाके में सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी शरीफ अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर बाजपुर की ओर से रामनगर लौट रहे थे। उसी दौरान बन्नाखेड़ा क्षेत्र में सामने से आ रही एक दूसरी बाइक, जिसे बाजपुर निवासी सूरज चला रहा था, उनकी बाइक से ज़ोरदार टक्कर खा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मौके पर ही शरीफ और सूरज की मौत हो गई, जबकि शरीफ का 12 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
