सर्किल बार में आग की घटना पर डीएम सख्त; बार लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित।
देहरादून- राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में जंगलिंग फायर शो के दौरान हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।
घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच टीम गठित की थी। टीम की रिपोर्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही की पुष्टि हुई।
जांच में पाया गया कि सर्किल एफ.एल.-7 बार के तीसरे तल पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 40–50 लोग मौजूद थे। इस दौरान दो बारमैन जंगलिंग एवं फायर शो का प्रदर्शन कर रहे थे, जिनसे आग लग गई। घटना में दोनों बारमैन झुलस गए। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि हॉल की सीलिंग में लकड़ी और टहनियों का प्रयोग किया गया था, जिससे आग तेजी से फैलने की संभावना थी।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बार अनुज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। बारमैन, जिन्हें केवल शराब परोसने के लिए नियुक्त किया गया था, उनसे खतरनाक फायर शो करवाया जा रहा था, जिससे लगभग 50 लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इन सभी तथ्यों के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (b) एवं (e) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने सर्किल बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन आवश्यकतानुसार किसी भी हद तक कार्रवाई करेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
