हल्दानी,: आज शीशमहल में आयोजित जन सुनवाई में आई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम वंदना सिंह ने शाम 07:30 बजे से नगर निगम के वार्ड 5 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्ट्रीट लाइट खराब पाई गई जिन्हे तत्काल बदलने के निर्देश मुख्य नगर आयुक्त को दिए। साथ ही स्ट्रीट लाइट इस प्रकार से लगी थी जिससे पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। डीएम ने नगर आयुक्त को स्ट्रीट लाइट के बल्बों इस प्रकार व्यवस्थित करने को कहा जिससे अधिकतम स्थान प्रकाश से आच्छादित हो सके और लोगों को फायदा मिले।
डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि आए दिन विभिन्न माध्यमों से स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत मिलती रहती है। इसके लिए नगर निगम एक शिकायत प्रकोष्ठ का गठन कर एक टोल फ्री नंबर जारी करे। जिससे आम आदमी टोल फ्री नंबर पर अपने क्षेत्र की शिकायत दर्ज कर सकेगा। शिकायत का समाधान होने के बाद विभाग प्राप्त शिकायतो में से रैंडम चेकिंग करें जिससे सही स्थिति का पता चल सके। इसके साथ ही वार्ड नंबर 05 की स्ट्रीट लाइट को एक दिन के भीतर ठीक करने और सिटी मजिस्ट्रेट को अगले दिन इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए।
वार्ड भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनी, स्थानीय निवासियों ने बिजली के पोल झुकने, और बरसात में कभी कभी जलभराव होने, वार्ड में खाली पड़े प्लॉट पर अराजक तत्वों द्वारा बैठकर अशांति फैलाने आदि की शिकायतें की जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए ।
स्थानीय लोगो ने बताया कि बरसात में पानी सड़कों पर बहता रहता है। इसके लिए नगर निगम को बहते पानी को गुल में डायवर्ट करने को कहा। इसके लिए सर्वे कर प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने नरीमन चौराहे में चल रहे जंक्शन चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। लोनिवि को कार्य में तेजी लाने, विद्युत विभाग को यथा शीघ्र अवशेष यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि नरीमन चौराहे में सौंदर्यीकरण का कार्य गतिमान है तथा 08 पेड़ों को भी रिलोकेट किया जाना है जो कि प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर डा जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, ईई लोनिवि अशोक चौधरी, जल संस्थान रविशंकर लोशाली, सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
