हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि कोरोना पाॅजेटिव मरीजोें जिनका ईलाज सुशीला तिवारी कोविड चिकित्सालय मे हो रहा है, ठीक होेने के बाद ऐेसे मरीजो का जीआईएस डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। यह डाटा मुख्य चिकित्साधिकारी तथा सुशीला तिवारी चिकित्सालय प्रबन्धन द्वारा आपस मे शेयर किया जायेगा तथा प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद रिलीव होने वाले लोगो का डाटा प्रतिदिन अपडेट किया जायेगा, डिस्चार्ज होने के दिन एसटीएच प्रबन्धन द्वारा रिलीव होेने वाले व्यक्ति से प्लाज्मा डोनेशन का घोषणा पत्र भरवाया जायेगा जिसमें स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेशन की लिखित सहमति सम्बन्धित द्वारा दी जायेगी।
हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 12 परिवारजन भी कोरोना पॉजीटिव
जिलाधिकारी ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी के लिए जनपद मे प्लाज्मा बैंक बनाया जायेगा। नैनीताल प्रदेश का पहला जिला होगा जहां प्लाज्मा बंैक होगा तथा आवश्यकतानुसार संक्रमित तथा कोरोना पाॅजेटिव लोगोें को थेरेपी हेतु प्लाज्मा उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने बताया कि प्लाज्मा डोनर्स के ब्लड ग्रुप के साथ ही उसका मोबाइल नम्बर, पता तथा अन्य सूचनायंे रिकार्ड मे रखी जायेगी। उन्होने कहा कि ऐसे व्यक्ति को प्लाज्मा वारियर्स के रूम मे पहचान दी जायेगी तथा प्लाज्मा वारियर्स को प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को 2.50 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
जिलाधिकारी बंसल ने कहा है कि उनका प्रयास है कि कोविड 19 के दौर मे अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा उनकी बेहतरी के लिए उचित कदम उठाये जांए। प्लाज्मा बैंक इस दिशा मे प्रशासन की एक पहल है।
पिथौरागढ़- युवती की हत्या कर फरार हुवे एक तरफा प्रेमी ने ऐसे लगाया मौत को गले

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
