देहरादून: सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जन समस्याओं के मौके पर समाधान हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में 15 सितंबर 2025 सोमवार को विकासखंड कालसी के ग्राम उटैल (बैसोगिलानी मैदान) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह स्थान कालसी से बैराटखाई मार्ग पर लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जिलाधिकारी ने खुद लिया शिविर की तैयारी का जायजा
शिविर की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे और जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और पंजीकरण भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि यह शिविर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है जनता को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाना और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देना।
शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं और योजनाएं
समाज कल्याण और महिला कल्याण विभाग
- वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान और परित्यक्ता पेंशन प्रकरणों का निस्तारण
- छात्रवृत्ति, पारिवारिक लाभ योजना और विवाह अनुदान के फॉर्म भरे जाएंगे
- दिव्यांगों के UDID कार्ड, कृत्रिम अंग वितरण, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन
स्वास्थ्य विभाग
- सामान्य जांच शिविर, टीकाकरण और पोषण कार्यक्रम
- नशामुक्ति काउंसलिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच और मुफ्त दवाइयां
- अटल आयुष्मान कार्ड ऑन द स्पॉट बनाए जाएंगे
- नेत्र परीक्षण और चश्मों का वितरण
ICDS विभाग
- महिलाओं, किशोरियों और शिशुओं के लिए पोषाहार वितरण
- नंदा गौरा योजना, मातृ वंदना, महालक्ष्मी किट और किशोरी किट से जुड़ी सेवाएं
ग्राम्य और पंचायती राज विभाग
- मनरेगा, जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना के आवेदन
- परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण
रोजगार और शिक्षा विभाग
- रोजगार मेला और युवा काउंसलिंग
- शिक्षा विभाग द्वारा RTE, MDM और RMSA से जुड़ी जानकारी
खाद्य विभाग
- राशन कार्ड का सत्यापन, संशोधन और नए कार्ड जारी
- राज्य खाद्य योजना के लाभ
कृषि, उद्यान, सहकारिता, रेशम, दुग्ध, मत्स्य विभाग
- बीज, कीटनाशक, लघु यंत्र वितरण
- कृषकों की समस्याओं का समाधान
- केसीसी और समितियों के सदस्य बनने की प्रक्रिया
बिजली और पेयजल विभाग
- बिल सुधार, भुगतान और नए कनेक्शन की सुविधा
लोक निर्माण, एनएच, सिंचाई विभाग
- सड़कों और सिंचाई संबंधित शिकायतों का समाधान
राजस्व और आधार सेवाएं
- आय, जाति, निवास, चरित्र, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र
- नया आधार कार्ड और अपडेट की सुविधा
बैंकिंग और वित्तीय समावेशन
- पीएम जीवन ज्योति और जीवन सुरक्षा योजना
- 100% बैंक लिंकेज, CCL और स्वरोजगार योजनाएं
पर्यटन और श्रम विभाग
- होमस्टे, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के लिए आवेदन
- श्रमिक कार्ड बनाना, रिन्युअल और सामग्री वितरण
जिलाधिकारी ने की जनता से अपील
जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्षेत्रीय जनमानस से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर हल करने और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
