हल्द्वानी -जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आदर्श आचार संहिता के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने जाने हेतु अपेक्षित सहयोग की अपील की। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन, घोषणा पत्र एवं आचार संहिता के दौरान आयोग की गाइडलाइन दिशा निर्देशों तथा विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन अवधि के दौरान नाम-निर्देशन दायर करने और अनुमति प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस दिशा में सुविधा वेब एप्लीकेशन के माध्यम से नाम-निर्देशन और अनुमति ऑन लाइन दर्ज की जा सकती है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अधिकाधिक सुविधा एप के माध्यम बसे ऑन लाइन आवेदन करने की बात कही। साथ ही बताया कि मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग समिति से ली जाने वाली अनुमतियों के संबंध में nainitalmcmc2024@gmail.com पर आवेदन किया जा सकता है।
बैठक में सभी राजनीतिक दलों से उनके स्टार प्रचारकों की रैलियों, रोड शो एवं अन्य आयोजनों के लिए व्यय के प्रावधान संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुपालन करने को कहा। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी राजनीतिक दल को किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने में अथवा किसी प्रकार की कठिनाई के समाधान के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी और कंट्रोल रूम से सम्पर्क किया जा सकता है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान, प्रभारी अधिकारी तुषार सैनी,जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, दीप चंद्र पाठक, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, राजेंद्र सिंह भाकुनी, राहुल झिंगरान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
