हल्द्वानी- हल्द्वानी काठगोदाम राजमार्ग में वॉकवे मॉल के पास एक ब्लैकबेरी के शोरूम में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने पूरे पूरे शोरूम को अपने आगोश में ले लिया दिनदहाड़े भीषण आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां पहुंच गई तब तक लगभग पूरी दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई थी खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भी टीम सहित मौके पर हैं। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि प्रथम दृष्टया ब्लैकबेरी के शोरूम में आग शार्ट सर्किट से लगी ऐसा प्रतीत हो रहा है बावजूद उसके इस बात की जांच की जाएगी वही ठीक सीजन के समय ब्लैकबेरी के कपड़े के शोरूम में लगी आग से लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक दमकल की 5 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
