हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर विद्यालय और पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 5 सितम्बर 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओ टी ए) चेन्नई की पासिंग आउट परेड के बाद वे आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
Ad


मूल रूप से ग्राम-बेलकोट (बेरीनाग, पिथौरागढ़) के दीपांशु वर्तमान में ऊँचापुल, हल्द्वानी के निवासी हैं, पिता श्री ईश्वरी दत्त पाण्डेय तिरुपति एलपीजी इंडस्ट्री में कार्यरत हैं व माता श्रीमती निराजना पाण्डेय गृहणी हैं।


दीपांशु ने वर्ष 2019 में डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (डी सी ए सी) से स्नातक किया।
कॉर्पोरेट (के पी एम जी) में कार्य करने के बाद 2024 में सी डी एस परीक्षा उत्तीर्ण की और इलाहाबाद केंद्र से अपने प्रथम प्रयास में ही एस एस बी क्लियर कर ओ टी ए चेन्नई में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर बतौर युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री अमित जोशी जी ने कहा कि दीपांशु की यह सफलता विद्यालय के छात्रों एवं अन्य युवा प्रतिभागियों के लिए महान प्रेरणा सिद्ध होगी साथ ही साथ उन्होंने व विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने दीपांशु की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें