हल्द्वानी/लालकुआं। हल्द्वानी-लालकुआं-पंतनगर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-109 पर लगातार हो रहे हादसों और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को हल्द्वानी स्थित सांसद आवास पर एनएच के अधिकारियों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में हाईवे पर अंडरपास की कमी, अवैज्ञानिक कट और हादसों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट ने एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हाईवे पर लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर हाईवे की वास्तविक स्थिति देखें और समस्याओं का तकनीकी समाधान तलाशें।
क्षेत्रीय जनसमस्या निवारण संघर्ष समिति और पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक में हाईवे से जुड़ी समस्याओं को सांसद के सामने रखा। प्रतिनिधियों के अनुसार ग्रामीण लिंक मार्गों और आबादी वाले इलाकों में अंडरपास और रोटरी की कमी के कारण लोगों को हाईवे पार करने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार डंपरों से होने वाले हादसों का मुद्दा भी उठाया।
बैठक में रेलवे फाटकों से जुड़ी समस्या भी सामने रखी गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि भविष्य में प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के कारण रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हो सकता है। इन समस्याओं को लेकर सांसद को 26 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर सांसद अजय भट्ट ने एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया जाए। इस निरीक्षण में हल्दूचौड़, दौलिया, मोटा हल्दू, बेरीपड़ाव और बबरगुमटी क्षेत्र को शामिल किया गया है।
सांसद ने कहा कि निरीक्षण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। एनएच की तकनीकी टीम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिकायतकर्ताओं के साथ मौके पर जाकर समस्याओं को देखे। इसके बाद ज्ञापन में उठाए गए 26 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।
विशेष रूप से ग्रेड सेपरेटेड अंडरपास यानी LVUP/VUP और सर्विस रोड से जुड़े तकनीकी समाधान पर भी रिपोर्ट मांगी गई है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे पर हादसे रोकने के लिए जरूरी सुधारात्मक कदम जल्द उठाए जाएं।
संयुक्त स्थलीय निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती भी मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में एनएच अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट में स्थानीय लोगों की समस्याओं और मांगों को शामिल करने पर भी जोर दिया गया है।
बैठक में क्षेत्रीय जनसमस्या निवारण संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक पीयूष जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश भट्ट, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कार्तिक बमेठा समेत सामाजिक कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अब एनएच अधिकारियों की संयुक्त टीम के स्थलीय निरीक्षण और रिपोर्ट के बाद यह साफ होगा कि हाईवे पर अंडरपास, सर्विस रोड और अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर क्या तकनीकी समाधान सामने आता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक 
