हल्द्वानी: आज की इस खबर में किताबों की ख़ामोशी है, लाइट की टिमटिमाती रौशनी में जागती रातें हैं और उस मेहनत की गूंज है, जिसे केवल अंक नहीं, बल्कि पहचान मिलती है। हल्द्वानी से एक नाम देश भर में गूंजा है आदिति गर्ग।
पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी की एक होनहार छात्रा, जिसने नीट 2025 की अखिल भारतीय परीक्षा में 99.9263868 पर्सेंटाइल के साथ 1677वीं रैंक हासिल की है। नीट जैसी परीक्षा में टॉप रैंक लाना सिर्फ पढ़ाई का नतीजा नहीं होता। यह संयम की परीक्षा होती है, भरोसे का इम्तिहान होता है खुद पर, अपने शिक्षकों पर, और उस रास्ते पर जो मंज़िल तक जाता है। आदिति ने इससे पहले सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी अपने स्कूल में टॉप किया था।
विज्ञान वर्ग की छात्रा बायोलॉजी और केमिस्ट्री में सर्वोच्च अंक। ये नंबर नहीं, नज़रिया दिखाते हैं। स्कूल की प्राचार्या डॉ. मोनिका मित्तल ने गर्व से कहा आदिति जैसी छात्रा संस्थान की पहचान बनती है। अनुशासन, मेहनत और लगन वह हर कसौटी पर खरी उतरी हैं। वहीं, विद्यालय के निदेशक डॉ. अभिषेक मित्तल ने कहा हम बच्चों को केवल पाठ्यक्रम नहीं, सोचने की स्वतंत्रता देना चाहते हैं और आदिति इसका सटीक उदाहरण हैं। आदिति गर्ग ने अपनी इस सफलता को बहुत ही विनम्रता से अपने शिक्षकों और माता-पिता को समर्पित किया।
उन्होंने कहा मेरे हर सवाल का जवाब मेरे शिक्षकों के पास था और हर चिंता का समाधान मेरे माता-पिता के शब्दों में। जब कभी थक गई, तो उन्होंने मुझे फिर से खड़ा कर दिया। आज जब प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बच्चों से अपेक्षाएं बढ़ रही हैं, तब आदिति जैसे विद्यार्थी एक भरोसा देते हैं कि हां, अगर दिशा सही हो, तो मंज़िल बहुत दूर नहीं होती।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : यहां महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी
अल्मोड़ा : सल्ट के दीपक राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने, क्षेत्र में हर्ष की लहर
उत्तराखंड में हादसा: नदी में समाई कार, तीन शव बरामद, एक घायल अस्पताल भर्ती, कई लापता
उत्तराखंड: कौन हैं उत्तराखंड पीसीएस टॉपर जसमीत कौर? कैसी रही उनकी जर्नी
धामी सरकार के कामकाज की गूंज राजस्थान तक, बड़े नेता ने की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड : राजस्थान के मंत्री ने क्यों की धामी सरकार की तारीफ? जानिए
रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा की बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप जिलाधिकारियों में नाम दर्ज
उत्तराखंड: वन दरोगा बनने के बाद नहीं रुके देवाशीष, अब बने राज्य कर अधिकारी
उत्तरकाशी की बेटी प्रकृति नेगी बनीं डीएसपी, पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
उत्तराखंड: पिंडारी ट्रैक पर लापता इंजीनियर का अब तक नहीं चला पता, नदी किनारे मिला कुछ सामान 
