- विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा कैंची धाम का स्थापना दिवस कल, सभी तैयारी हुई पूरी।
नैनीताल- विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा कैंची धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल 15 जून को स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेले से एक दिन पूर्व आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुमाऊं रिधिम अग्रवाल तथा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शटल सेवा, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग पॉइंट्स, पेयजल व शौचालय व्यवस्था समेत तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। भीड़ प्रबंधन से लेकर ट्रैफिक संचालन तक, हर पहलू पर बारीकी से काम किया गया है।
विशेष शटल सेवा का प्रबंध ⤵️

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है, जो पार्किंग स्थल से सीधे कैंची धाम तक श्रद्धालुओं को पहुँचाएगी। यह सेवा समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से चलेगी जिसकी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
निजी वाहनों पर प्रतिबंध होगा ⤵️
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि *निजी वाहन व दोपहिया वाहन लेकर कैंची धाम न आएं।सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं तथा वहीं से शटल सेवा का उपयोग करें।
ड्रोन व CCTV से निगरानी होगी ⤵️
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में ड्रोन कैमरों और CCTV की मदद से क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता बनाई गई है।
नैनीताल सहित आस-पास के जनपदों से आए पुलिस अधिकारी व जवान सुरक्षा, गाइडेंस और आपात स्थिति प्रबंधन हेतु तैनात किए गए हैं। मेला स्थल व प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल सक्रिय रहेगा।श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जगह-जगह पेयजल व्यवस्था,शौचालय, तथा विश्राम स्थलों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
आपात स्थिति में संपर्क नंबर:⤵️
112, 9412087770, 9411112979 पर संपर्क कर सकते है ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
