चंपावत की बेटी ऐश्वर्या भट्ट बनीं डिप्टी एसपी, UKPCS में हासिल की 11वीं रैंक
चंपावत। जनपद चंपावत की प्रतिभाशाली बेटी ऐश्वर्या भट्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPCS) परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता हासिल कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ऐश्वर्या ने प्रदेश स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त करते हुए डिप्टी पुलिस अधीक्षक (डिप्टी एसपी) पद पर चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
ऐश्वर्या भट्ट की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ से हुई। इसके बाद उन्होंने ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार से बीएएमएस तथा गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार से कौमारभृत्य (आयुर्वेदिक बाल रोग विज्ञान) विषय में एमडी की उपाधि प्राप्त की। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए उन्हें स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के बाद ऐश्वर्या ने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य बनाया और अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प के बल पर प्रथम प्रयास में ही UKPCS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की।
उनकी इस उपलब्धि के पीछे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता गिरीश चंद्र भट्ट किसान हैं, जबकि माता गीता भट्ट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डुंगरासेठी, चंपावत में सहायक अध्यापिका हैं। उनके छोटे भाई देवम भट्ट बेंगलुरु स्थित एएमडी कंपनी में ट्रेनी इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।
ऐश्वर्या अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई के निरंतर सहयोग एवं प्रेरणा को देती हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चंपावत जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ऐश्वर्या भट्ट की सफलता उन युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
