हल्द्वानी : मुख्य विकास अधिकारी,नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01-10-2024 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर तहसील हल्द्वानी अंतर्गत स्थित श्री आनंद आश्रम वृद्धआश्रम बजवालपुर रामपुर रोड हल्द्वानी में समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने एवं उनको शारीरिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान किये जाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल आर्य द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं वरिष्ठ नागरिक भरण- पोषण आदि की जानकारी दी गई। एवं वृद्धावस्था पेंशन आनलाईन किए जाने की विस्तृत जानकारी का विडियो आश्रम में निवासरत श्रीमती रेखा बिष्ट उम्र 75 द्वारा लांच किया गया। अंत में वृद्धजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों एवं स्टाफ को शपथ दिलाई गई। शिविर में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट, प्रबन्धक आनन्द आश्रम श्रीमती कनक चंद एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
जनपद मे सभी विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रो मे वृद्ध जनों की रक्षा, सम्मान करने की शपथ ली गई l
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

