हल्द्वानी। नैनीताल जिले के 74 हाईस्कूल और 113 इंटरमीडिएट विद्यालयों में आज से शिक्षण कार्य प्रभावित रहेगा। प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने आंदोलन की रणनीति बना दी है। वह 14 सितंबर तक अलग-अलग दिन विरोध जताएंगे। अध्यापक पांच सितंबर को शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे।
शिक्षक लंबे समय से प्रधानाचार्य के पदों पर हो रही सीधी भर्ती को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष मदन गोस्वामी और ब्लॉक मंत्री हरीश पाठक का कहना है कि दो सितंबर को शिक्षक चॉकडाउन हड़ताल पर रहेंगे।
इससे किसी भी विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं होगा। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस न मनाते हुए काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। छह सितंबर को ब्लॉक के सभी शिक्षक एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर सीईओ कार्यालय भीमताल में धरना देंगे। 10 सितंबर को देहरादून में क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। 14 सितंबर से लगातार आंदोलन करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
