Haldwani News- बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से विशेष पहचान बनाने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे अपने पहाड़ उत्तराखंड से विशेष लगाव रखते हैं। पहाड़ के प्रति उनकी चिंता और यहां के पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की उनकी सोच पहाड़ से लगाव को दर्शाती है। इन दिनों हेमंत पांडे उत्तराखंड के दौरे पर हैं।
बॉलीवुड सिने अभिनेता हेमंत पांडे आज निजी दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। इस बीच वह शहर के कारोबारी राहुल सोनकर के ऑफिस सारा इकोलॉजी में भी गए और वहां पर्यावरण एवं वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट के क्षेत्र में सारा इकोलॉजी द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा और उस पर विस्तृत चर्चा भी की। सारा इकोलॉजी द्वारा बनाए जा रहे उत्तराखंडी उत्पादों की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य वर्धक उत्पाद हैं इनको देशभर में पहुंचाया जाना चाहिए। विशेष तौर पर उन्होंने पहाड़ों में स्थापित घराटों में तैयार हो रहे आटा “घराटा” को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये आटा बहुत स्वास्थ्यवर्धक है, अपनी सेहत और स्वास्थ्य के लिए अच्छा खान पान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनके दिल में बसता है और उत्तराखंड के बेहतरी के लिए जो भी प्रयास होंगे वो हमेशा उसके लिए तैयार हैं। इस अवसर पर प्रशांत सोनकर,पंकज सोनकर, रितेश कुमार, तुषार, फैशल, अदनान फ़ैज़ आदि लोग रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं :(बड़ी खबर) बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा, इन प्राइवेट स्कूल की खुली साठ गांठ की पोल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर नकेल के लिए कारवाई जारी
हल्द्वानी : रावण वध के साथ हुआ रज्याभिषेक
लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान
पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी
उत्तराखंड: यहाँ अधजले शवों के अवशेष को नोच रहे कुत्ते
उत्तराखंड: अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, असलहा छीनने का आरोप 

