Pantnagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते उधम सिंह नगर के पंतनगर में यूको बैंक के संविदा कर्मचारी ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय राकेश कनौजिया पुत्र परमानंद टीडीसी कॉलोनी में रहता था और यूको बैंक में संविदा कर्मी था, बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह घर से चला गया। शाम 6:00 बजे के आसपास डीटीसी कॉलोनी के पास जंगल में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। किसी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जंगल में पेड़ में लटके हुए शव को देखते हुए शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए । घटना की सूचना पंतनगर थाने में दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक राकेश के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी राकेश की आत्महत्या की खबर सुन उनकी पत्नी और बच्चों में कोहराम मच गया फिलहाल राकेश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती 

