Haldwani News- इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज छठे दिन वार्ड-6 (सुभाष नगर) पहुँची। आज की यात्रा की भव्य शुरुआत हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में अजंता चौराहे से हुयी। यात्रा में युवा जोश के साथ साथ वरिष्ठ जनों का भी भरपूर आशिर्वाद रहा।
इंदिरा विकास संकल्प यात्रा अजंता चौराहे से शुरू होकर जनसंपर्क के माध्यम से पूरे सुभाष नगर वार्ड में गयी। इस दौरान सुमित हृदयेश जी ने स्थानीय निवासियों का आशिर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सुमित हृदयेश जी ने बताया कि सुभाष नगर वार्ड पूरे उत्तराखंड में सबसे सुंदर वार्ड है और यहाँ के गणमान्य निवासियों का ह्रदय भी दया और ममता से भरपूर है और उनको हमेशा इस वार्ड से अभूतपूर्व प्यार और अपनापन मिला है।
जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत वार्ड-6 के पार्षद नरेन्द्र जीत सिंह ‘रोडू’ जी के नेतृत्व में दुर्गा माता मंदिर के पास जनसभा के उपरांत आज की यात्रा का सफल समापन हुवा। जनसभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के कार्यो और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे और सुमित जी को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी वोटों से जीत का आशिर्वाद भी दिया गया। सुमित हृदयेश जी ने नम आँखों से सभी का आभार व्यक्त करते हुवे स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया।
आज की इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मे विक्की त्रिपाठी, विकास छिमवाल, दीप चंद्र पाठक, हरीश परगाई, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह छतवाल, गुरप्रीत प्रिंस, अमरजीत सिंह बिंद्रा, राजेन्द्र खत्री, अमरजीत सिंह सेठी, बलवन्त सिंह आनंद, अमरजीत सिंह कपूर, कुलदीप सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, आदर्श पाल सिंह, विकास गुणवंत, अभिनव छिमवाल, हर्षित जोशी, कैलाश कुंवर, मनीष मटियानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 



