Almora News- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा माओवाद संगठन से सम्बन्धित वांछित ईनामी अभियुक्त भाष्कर पांडे उर्फ भुवन पांडे, उर्फ तरुण पांडे, उर्फ मनीष पांडे उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र शिवानंद पांडे निवासी ग्राम भगरतोला जागेश्वर तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा को पूर्व में 13/09/2021 गिरफ्तार किया गया था। जिसकी विवेचना पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश चंद द्वारा की जा रही है।
उपरोक्त द्वारा ही वर्ष 2017 में सोमेश्वर तथा द्वाराहाट के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के विरूद्ध जन युद्ध खड़ा करने के उद्देश्य से दीवारों, सार्वजनिक स्थानों में, सरकार व चुनाव विरोधी पोस्टर चिपकाये जाने की बात कबूल की गयी थी।
उपरोक्त क्रम में अन्य गहन पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय से रिमांड मांगा गया था, पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत होने पर विवेचक द्वारा गहन पूछताछ के आधार पर 2017 में चुनाव बहिष्कार के दौरान माओवादी पोस्टर चस्पा किए जाने के संबंध में भास्कर पांडे द्वारा जहां-जहां पर पोस्टर चस्पा किए गए थे, उस स्थान पर निशानदेही कराई गई। दौराने पूछताछ के वृद्ध जागेश्वर के पास अपने एक हाइड आउट के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस द्वारा निशानदेही पर हाईड हाउसस ढूंढा गया जहां पर इसके रहने का स्थान, रहने के लिए टेंट, स्लीपिंग बैग, कम्युनिस्ट पार्टी का लाल झंडा, दराती, चूल्हे का सामान, खाना बनाने के बर्तन, राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री बरामद हुई।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
