हल्द्वानी:(बड़ी ख़बर) यहां महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: हल्द्वानी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद बनभूलपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।

जानकारी के अनुसार देर शाम बनभूलपुरा के इंदिरानगर में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। किराये पर रहने वाले यूनुस अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मौके पर पहुंचे।

फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। हत्या के बाद मृतक महिला का पति गायब है। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें